लोकल न्यूज़

टेटिया बंबर में आवास व मनरेगा योजनाओं की समीक्षा, बीडीओ ने दिए सख्त निर्देश,

जिले के टेटिया बंबर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आवास सहायकों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) निशा राय ने की। बैठक में आवास योजना एवं मनरेगा योजना के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा करते हुए बीडीओ ने कई महत्वपूर्ण एवं सख्त निर्देश दिए।

बीडीओ निशा राय ने निर्देश दिया कि जिन लाभार्थियों का पंजीकरण पूर्ण हो चुका है, उनके भुगतान के लिए तत्काल ऑर्डर शीट तैयार की जाए। साथ ही जिन मामलों में रीसेट की आवश्यकता है, उन्हें हर हाल में अगले दो दिनों के भीतर पूरा करने का आदेश दिया गया।

मनरेगा योजना को लेकर बीडीओ ने स्पष्ट किया कि मजदूरी भुगतान तभी किया जाएगा जब संबंधित जॉब कार्डधारी का सत्यापन पूर्ण होगा। इसके लिए सभी आवास सहायकों को प्राथमिकता के आधार पर जॉब कार्डधारियों का सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

इंदिरा आवास योजना की सूची की समीक्षा के दौरान बीडीओ ने निर्देश दिया कि जिन लाभार्थियों के पास पहले से पक्का मकान है, उनके नाम सूची से तत्काल हटाए जाएं। उन्होंने यह भी बताया कि लंबे समय से आवंटन न मिलने के कारण इंदिरा आवास के लाभार्थियों को भुगतान नहीं हो पाया है, लेकिन आवंटन प्राप्त होते ही सभी पात्र लाभार्थियों को राशि का भुगतान कर दिया जाएगा।

बैठक में इंदिरा आवास सहायक पीयूष कुमार, तरुण कुमार, कृष्ण कुमार पाठक, लेखापाल आशीष कुमार सहित अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!