लोकल न्यूज़

डीएम ने किया अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाएं संतोषजनक, व्यवहार न्यायालय निर्माण स्थल का भी लिया जायजा,

जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर ने  हवेली खड़गपुर स्थित अनुमंडलीय अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने  उपमुख्यमंत्री द्वारा विगत 28 दिसंबर को प्रारंभ की गई स्वास्थ्य सेवाओं का अवलोकन किया तथा अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सीय सुविधाओं, मरीजों को दी जा रही सेवाओं और व्यवस्थाओं की जांच की, जो संतोषजनक पाई गई।
निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने अनुमंडलीय अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के बाद मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे स्पष्ट है कि आमजन को बेहतर उपचार सुविधाओं का लाभ मिल रहा है। आगे भी अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने अनुमंडल कार्यालय के निकट स्थित विधिज्ञ संघ कार्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि  उपमुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में हवेली खड़गपुर अनुमंडल में व्यवहार न्यायालय के निर्माण हेतु चिन्हित स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया है तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
वहीं, जिलाधिकारी ने भलुआकोल क्षेत्र का दौरा कर आमजन को पेयजल की हो रही असुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के इस दौरे से क्षेत्र में स्वास्थ्य, न्यायिक एवं बुनियादी सुविधाओं को लेकर प्रशासनिक सक्रियता स्पष्ट रूप से देखने को मिली। औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाएं संतोषजनक, व्यवहार न्यायालय निर्माण स्थल का भी लिया जायजा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!