लोकल न्यूज़
मद्यनिषेध कानून को लेकर पुलिस का जन-जागरूकता अभियान,

मद्यनिषेध कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराने के उद्देश्य से मुफस्सिल थाना क्षेत्र में जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व थानाध्यक्ष मुफस्सिल ने किया ।

अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों एवं युवाओं को शराबबंदी कानून की जानकारी दी गई तथा नशा सेवन से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। पुलिस पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें।

थानाध्यक्ष ने कहा कि नशामुक्त समाज ही स्वस्थ और सुरक्षित समाज की आधारशिला है। मुंगेर पुलिस आमजन की सुरक्षा और शराबमुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा इस दिशा में आगे भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।




