राजनीतिलोकल न्यूज़

कांग्रेस नेताओं से शिष्टाचार मुलाकात, संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुई विस्तृत चर्चा

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व से जुड़ाव और संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंगेर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश मिश्रा एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश राम, एमएलसी श्री समीर सिंह तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मदन मोहन झा से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस दौरान दोनों नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनका आशीर्वाद ग्रहण किया। मुलाकात के क्रम में संगठन की वर्तमान स्थिति, जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
नेताओं के बीच हुई इस बातचीत में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने तथा कांग्रेस की नीतियों को व्यापक स्तर पर जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। साथ ही आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया, ताकि पार्टी को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।
प्रदेश नेतृत्व ने मुंगेर जिला इकाई के कार्यों की सराहना करते हुए संगठन विस्तार के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की एकजुटता और समर्पण पर निर्भर करती है।
मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण बताते हुए राजेश मिश्रा एवं डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन से मुंगेर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा जनहित के मुद्दों को मजबूती के साथ उठाया जाएगा। मौके पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हवेली खड़गपुर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप मंडल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!