राजनीतिलोकल न्यूज़

डॉ. सुरेश कुमार के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस नेताओं ने किया भव्य सम्मान

अति पिछड़ा प्रकोष्ठ में नई जिम्मेदारी मिलने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, नेताओं ने अंगवस्त्र एवं बुके देकर दी बधाई

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के उपलक्ष्य में डॉ. सुरेश कुमार का उनके हवेली खड़गपुर नगर स्थित आवास पर भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रोफेसर देवराज सुमन, बरियारपुर प्रखंड अध्यक्ष रामदेव प्रसाद शर्मा, आईटी सेल के जिला अध्यक्ष विशाल मोदी एवं अरुण कुमार मंडल विशेष रूप से उनके आवास पहुंचे। सभी नेताओं ने डॉ. सुरेश कुमार को बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
नेताओं ने कहा कि डॉ. सुरेश कुमार का संगठन में लंबे समय से सक्रिय योगदान रहा है और उनके अनुभव तथा नेतृत्व क्षमता से अति पिछड़ा प्रकोष्ठ को मजबूती मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त होगा तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों की आवाज को मजबूती मिलेगी।
इस मौके पर डॉ. सुरेश कुमार ने सभी नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य अति पिछड़ा वर्ग के अधिकारों की रक्षा करना और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करना होगा।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खासा उत्साह देखा गया। सभी ने एक स्वर में डॉ. सुरेश कुमार के नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!