कांग्रेस भवन की भूमि मापी स्थगित, संशोधित आवेदन किया गया जमा

हवेली खड़गपुर (मुंगेर), 18 जुलाई। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के हवेली खड़गपुर प्रखंड अंतर्गत प्रस्तावित कांग्रेस भवन की भूमि की मापी के लिए अंचल अधिकारी द्वारा पूर्व निर्धारित तिथि तय की गई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता स्थल पर पहुंचे।

मौके पर अंचल अमीन भी पहुंचे और उन्होंने उपलब्ध भूमि का निरीक्षण करने के दौरान जिला अध्यक्ष का ध्यान इस ओर आकर्षित किया कि आवेदन में भूमि का रकबा वास्तविक उपलब्ध भूमि के अनुरूप अंकित नहीं किया गया है। इसी कारण निर्धारित मापी की प्रक्रिया को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया।
अंचल अमीन की सलाह तथा अंचल अधिकारी से हुई वार्ता के बाद उपलब्ध भूमि के सही रकबे के अनुसार मापी कराने हेतु जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने संशोधित आवेदन पुनः अंचल कार्यालय में जमा कर दिया है। संशोधित आवेदन के आधार पर नई तिथि निर्धारित होने के बाद भूमि की मापी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष दिलीप मंडल, प्रदेश उपाध्यक्ष (ईबीसी प्रकोष्ठ) डॉ. सुरेश कुमार, आईटी सेल के जिला अध्यक्ष विशाल कुमार, स्थानीय कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।




