लोकल न्यूज़

एबीवीपी की पहल पर सुबह 6 बजे खुला महाविद्यालय, छात्रों को मिला प्रवेश पत्र

मुंगेर।
स्नातक सेमेस्टर-3 परीक्षा में शामिल होने वाले कई छात्र-छात्राएं प्रवेश पत्र प्राप्त नहीं कर पाने के कारण परेशान थे। परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 8:45 बजे से निर्धारित होने के कारण उनके सामने परीक्षा से वंचित होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी।
इस समस्या की जानकारी मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने हरि सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र राम से संपर्क कर छात्रों की परेशानी से अवगत कराया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राचार्य डॉ. देवेंद्र राम ने छात्र हित में त्वरित निर्णय लेते हुए गुरुवार एवं शुक्रवार को सुबह 6 बजे महाविद्यालय खुलवाकर प्रवेश पत्र वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित कराई। इससे अनेक छात्र-छात्राओं को समय पर प्रवेश पत्र प्राप्त हो सका और वे राहत के साथ परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर सके।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य के इस छात्रहितैषी एवं संवेदनशील कदम की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महाविद्यालय कर्मी शिव कुमार, एबीवीपी के शुभम केसरी, रवि रंजन तथा अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!