राजनीतिलोकल न्यूज़

राजेश मिश्रा व डॉ. सुरेश कुमार का हुआ सम्मान, विधानसभा बहाली की मांग तेज,

मुंगेर चेंबर ऑफ कॉमर्स शाखा हवेली खड़गपुर के सौजन्य से नगर के यूको बैंक स्थित “द इवेंट स्पेस” में अभिनंदन सह सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष अंजनी ठाकुर ने की, जबकि संचालन चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में प्रसिद्ध हीरो राजन कुमार ने किया।
समारोह में चेंबर के संरक्षक राजेश मिश्रा के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के मुंगेर जिला अध्यक्ष तथा चेंबर के कानूनी सलाहकार डॉ. सुरेश कुमार के भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर उन्हें सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष अंजनी ठाकुर, सचिव नीरज कुमार, अयोध्या साह, उपाध्यक्ष रेखा सिंह चौहान सहित अन्य पदाधिकारियों ने दोनों को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा ने हवेली खड़गपुर की अस्मिता के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक बड़े जन आंदोलन की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हवेली खड़गपुर विधानसभा क्षेत्र का ऐतिहासिक महत्व रहा है और पूर्व में यह क्षेत्र बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह से जुड़ा रहा है, लेकिन पिछले परिसीमन में इसे समाप्त कर दिया गया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता यदि एकजुट होकर प्रयास करे, तो विधानसभा क्षेत्र का दर्जा पुनः प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही उन्होंने हवेली खड़गपुर को जिला बनाने की पुरानी मांग का जिक्र करते हुए कहा कि यदि यह संभव होता है तो क्षेत्र का आर्थिक और सामाजिक विकास सुनिश्चित होगा।
वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में नए विधानसभा क्षेत्रों के गठन की संभावना है। यदि सभी लोग मिलकर प्रयास करें तो हवेली खड़गपुर को पुनः विधानसभा का दर्जा दिलाया जा सकता है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में अंजनी ठाकुर ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, वह महत्वपूर्ण है और उन्हें विश्वास है कि वे अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
कार्यक्रम को सुजीत कुमार, मुन्ना, दिलीप मंडल, विशाल चौरसिया, मोहम्मद रजी आलम सहित अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर रौनक सिंघानिया, अशोक केसरी, संजय केसरी, दीपक गुप्ता, पंकज यादव, दयानंद निराला, सच्चिदानंद सिंह, विमल पोद्दार सहित चेंबर के सदस्य, विशेष आमंत्रित अतिथि एवं कई व्यवसायी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!