लोकल न्यूज़
रामपुर में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह, जिला टॉपर राखी कुमारी को सिल्वर मेडल

संग्रामपुर प्रखंड के रामपुर स्थित महादेव ज्ञान सरोवर कोचिंग सेंटर में बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला टॉपर एवं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में हीरो राजन उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर तारापुर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. पप्पू एजाज ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
इस अवसर पर संग्रामपुर प्रखंड के रामपुर पंचायत निवासी पप्पू कुमार की पुत्री राखी कुमारी, जिन्होंने मैट्रिक परीक्षा में मुंगेर जिले में टॉप किया, को मुख्य अतिथि हीरो राजन द्वारा सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया। वहीं, मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण अन्य छात्र-छात्राओं को डॉ. पप्पू एजाज के हाथों मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कोचिंग सेंटर के संचालक विभाष कुमार सिंह ने बताया कि संस्थान द्वारा हर वर्ष मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य केवल अच्छे परिणाम दिलाना ही नहीं, बल्कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को भी निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि कोई भी छात्र संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष कुल 41 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया है। समारोह से विद्यार्थियों में उत्साह का माहौल देखा गया और सभी ने इसे प्रेरणादायक पहल बताया।
कार्यक्रम के अंत में छात्रों एवं अभिभावकों ने कोचिंग संस्थान की इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने की उम्मीद




