लोकल न्यूज़

जमालपुर में केंद्रीय प्रतिमा विसर्जन समिति की बैठक, पुरानी कमेटी को यथावत रखने पर सर्वसम्मति

जमालपुर। सदर बाजार स्थित एक विवाह भवन में रविवार को केंद्रीय प्रतिमा विसर्जन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष बबलू पासवान ने की। बैठक में समिति के संरक्षक राजीव नायक एवं सरदार बलविंदर सिंह अहलूवालिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष बबलू पासवान ने पिछले माह मोहर्रम के दौरान शहर में शांति, सौहार्द एवं भाईचारा बनाए रखने में समिति के सदस्यों द्वारा निभाई गई सक्रिय भूमिका की सराहना की। उन्होंने प्रशासन को सहयोग देने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक समरसता बनाए रखने में समिति की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रही है।
बैठक का मुख्य एजेंडा समिति के पुनर्गठन पर विचार-विमर्श था। विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि केंद्रीय प्रतिमा विसर्जन समिति की पुरानी कमेटी को ही यथावत बहाल रखा जाएगा। उपस्थित सभी सदस्यों ने एक स्वर में इस प्रस्ताव का समर्थन किया, जिसे अध्यक्ष ने भी अपनी सहमति प्रदान की।
बैठक में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं आपसी भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर सामाजिक सद्भाव कायम रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद साईं शंकर, पंकू पासवान, सोनू मंडल, अमन कुमार पासवान, अमित चंद्रवंशी, अमित कुमार, वार्ड प्रतिनिधि राजन मंडल, मोहम्मद जुम्मन आलम, बम-बम यादव, बजरंगी भाईजान, राज गुप्ता उर्फ सिंटू, सरदार मन्नी सिंह, भवेश चौधरी, सुधांशु सिंह, मुकेश पासवान, वशिष्ठ कुमार सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!