क्राइम

मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पांच देशी पिस्टल व पांच मैगजीन के साथ तस्कर गिरफ्तार

मुंगेर, 10 जुलाई। मुंगेर पुलिस ने अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच देशी पिस्टल, पांच अतिरिक्त मैगजीन, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 09 जुलाई 2026 को बरियारपुर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि काले रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन संख्या BR09BB8513) से एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर घोरघाट एनएच-80 मार्ग से मुंगेर की ओर आ रहा है। सूचना के सत्यापन एवं कार्रवाई के लिए सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक आनंद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
विशेष टीम ने बरियारपुर तीनबटिया चौक के समीप सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रुकने का संकेत दिया गया, लेकिन वह बाइक मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस बल की तत्परता से उसे पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मो. शदाकत अंसारी उर्फ करकू, पिता मो. अताउर अंसारी, निवासी कल्याणचक सीताकुंड, थाना मुफस्सिल, जिला मुंगेर बताया। तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल के हैंडल में टंगे झोले से पांच देशी पिस्टल (मैगजीन सहित) तथा पांच अतिरिक्त मैगजीन बरामद किए गए। पुलिस ने हथियार, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
इस संबंध में बरियारपुर थाना कांड संख्या 104/26 दिनांक 09 जुलाई 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)(a), 26(2) एवं 35 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।
पुलिस ने बताया कि फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकज के आधार पर हथियार तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
बरामद सामान
5 देशी पिस्टल (मैगजीन सहित)
5 अतिरिक्त मैगजीन
1 ग्लैमर मोटरसाइकिल (BR09BB8513)
1 मोबाइल फोन
छापेमारी दल में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभिषेक आनंद, बरियारपुर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रामू कुमार, जिला आसूचना इकाई (DIU) तथा बरियारपुर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!