घटना दुर्घटनालोकल न्यूज़
एनएच-333 पर बेलगाम रफ्तार का कहर: ओवरटेक की होड़ में ऑटो सवार की मौत, हाईवा फरार

मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर–बरियारपुर मुख्य मार्ग पर जोगनी स्थान के समीप शनिवार देर शाम एनएच-333 एक बार फिर रफ्तार की भेंट चढ़ गया। तेज गति से ओवरटेक कर रहे एक हाईवा के कारण हुई अफरा-तफरी में ऑटो और मैजिक वाहन की टक्कर हो गई, जिसमें ऑटो सवार बब्बन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवा चालक फरार हो गया।

दुर्घटना में मैजिक वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि उसका चालक सुरक्षित बच गया। सूचना पर शामपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात बहाल किया और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर फरार हाईवा की तलाश में जुटी है।
लगातार हो रही दुर्घटनाओं से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एनएच-333 पर तेज रफ्तार और खतरनाक ओवरटेकिंग पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।




