लोकल न्यूज़

सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार उठाने वाले वार्ड पार्षद पर रंगदारी मांगने का आरोप, जांच में जुटी पुलिस,

जमालपुर (मुंगेर): जमालपुर शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, साईं ऑप्टिकल के प्रोपराइटर एवं वार्ड पार्षद साईं शंकर पर नगर परिषद प्रशासन के ठेकेदार फुल्का निवासी सुमित कुमार सुशील उर्फ मंटू यादव ने दो लाख रुपये रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। इस संबंध में जमालपुर आदर्श थाना में आवेदन दिया गया है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जांच के क्रम में पुलिस सबसे पहले बड़ी केशोपुर स्थित साईं शंकर के आवास पहुंची, जहां उनकी माता से पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस धर्मशाला रोड स्थित साईं ऑप्टिकल प्रतिष्ठान तथा मुंगेर रोड पर वी-मार्ट के सामने स्थित उनके शोरूम पहुंची और आरोपों के संबंध में पूछताछ की।
दूसरी ओर, वार्ड पार्षद साईं शंकर ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उन्होंने नगर परिषद के पदाधिकारियों, अभियंताओं एवं ठेकेदारों की कथित मिलीभगत, कमीशनखोरी और सड़क निर्माण सहित विभिन्न योजनाओं में अनियमितताओं की जांच की मांग की थी। उनका आरोप है कि उसी का प्रतिशोध लेने के उद्देश्य से उन्हें नोटिस भेजने, झूठे मुकदमे में फंसाने और परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है।
साईं शंकर ने मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराने की मांग करते हुए मुंगेर पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की अपील की है।
फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपों की सत्यता की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!