क्राइम

मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लोडेड देशी कट्टा व 7 जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

मुंगेर, 26 जुलाई। मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध आग्नेयास्त्र और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोडेड देशी कट्टा, सात जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 25 जुलाई 2026 को बरियारपुर थानाध्यक्ष को सूचना मिली थी कि मुंगेर-खड़गपुर मार्ग पर निर्माणाधीन फोरलेन के पास एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा है। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए बरियारपुर थाना पुलिस ने निर्माणाधीन फोरलेन के समीप वाहन जांच एवं रोको-टोको अभियान शुरू किया।
जांच के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा, जिसे सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम अमन कुमार, पिता स्वर्गीय गोपाल मंडल, निवासी पड़िया वार्ड संख्या-03, थाना बरियारपुर, जिला मुंगेर बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा (मैगजीन सहित), सात जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में बरियारपुर थाना कांड संख्या-116/26, दिनांक 25 जुलाई 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a) एवं 26(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!