आज की सबसे बड़ी खबर: गोवा के फेमस नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट, 23 की मौत
शुबह की देश–राज्य की बड़ी खबरें 07 दिसंबर • रविवार — मॉर्निंग न्यूज़ ब्रीफ

आज की सबसे बड़ी खबर: गोवा के फेमस नाइट क्लब में सिलेंडर ब्लास्ट, 23 की मौत
क्लब स्टाफ और 3–4 पर्यटकों सहित 23 लोगों की मौत; आज FSL टीम मौके का निरीक्षण करेगी।
राष्ट्रीय सुर्खियाँ
1️⃣ मोदी: भारत सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था — ‘Hindu Rate of Growth’ कहने वाले अब खामोश
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश 8% ग्रोथ के साथ नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ रहा है।
2️⃣ भारत बना हाई ग्रोथ–लो इंफ्लेशन मॉडल
PM ने कहा—“पहले सुधार दबाव में होते थे, आज राष्ट्रहित में हो रहे हैं।”
नेक्स्ट-जनरेशन GST को वर्ष 2025 का सबसे बड़ा सुधार बताया।
3️⃣ ‘2035 तक मानसिक गुलामी से पूरी तरह मुक्त हों’ — PM मोदी
मैकॉले की नीति के 200 वर्ष पूरे होने पर उन्होंने उपनिवेशवादी सोच से बाहर निकलने की अपील की।
सुरक्षा व रक्षा
4️⃣ रक्षा मंत्री आज करेंगे ‘श्योक सुरंग’ का ई-उद्घाटन
इस विशेष tunnel को उपग्रह चित्रों में भी पहचानना मुश्किल होगा।
5️⃣ LOC तक पहुंचेगी भारतीय रेल
बारामुला–उड़ी परियोजना का DPR तैयार; इससे सैन्य और आर्थिक क्षमता दोनों बढ़ने की उम्मीद।
न्यायपालिका व कानून
6️⃣ ‘सुप्रीम कोर्ट आम आदमी के लिए’ — CJI सूर्यकांत
उन्होंने मुकदमेबाजी की लागत कम करना अपनी प्राथमिकता बताया।
7️⃣ दिव्यांग कैदियों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
सभी राज्यों को—
• स्वतंत्र शिकायत निवारण तंत्र
• शिक्षा, उपकरण, सुविधाएँ
• सतत निगरानी
लागू करने का आदेश।
अर्थव्यवस्था और नीतियाँ
8️⃣ बजट से पहले कस्टम सिस्टम बदलेगा
वित्त मंत्री का ऐलान—नियम सरल होंगे, ड्यूटी घटाने पर विचार।
9️⃣ एयर टिकट पर सरकार की कैपिंग
• 18,000 रु से अधिक किराया नहीं
• 500 किमी तक ₹7,500 तय
इंडिगो संकट को देखते हुए राहत।
🔟 इंडिगो संकट: रेलवे की बड़ी राहत
84 विशेष ट्रेनें चलेंगी; 5 दिनों में 2000+ उड़ानें रद्द होने से यात्री फँसे हुए थे।
राजनीति
11️⃣ सोनिया गांधी के आरोपों पर BJP का पलटवार
नेहरू के फैसलों को “ऐतिहासिक भूल” बताते हुए भाजपा ने राहुल गांधी को ‘भस्मासुर’ कहा।
12️⃣ अठावले बोले—संविधान खतरे में नहीं, कांग्रेस खतरे में
उन्होंने राहुल गांधी के बयान को आधारहीन बताया।
13️⃣ जम्मू में RSS की 100वीं वर्षगांठ गोष्ठी
होसबाले ने युवाओं की राष्ट्र निर्माण में भागीदारी पर जोर दिया।
14️⃣ कर्नाटक: अविश्वास प्रस्ताव लाए तो सरकार तैयार
CM सिद्धारमैया ने कहा—नेतृत्व पर निर्णय हाईकमान का होगा।
खेल जगत
15️⃣ तीसरा वनडे: भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया
• जायसवाल की शतक
• कुलदीप और प्रसिद्ध के 4-4 विकेट
भारत ने सीरीज 2–1 से जीती।




