लोकल न्यूज़

जयंती समारोह : प्रख्यात कवि शाह मोहम्मद सिद्दीकी को मिला ‘डॉ. शिवचंद्र प्रसाद सम्मान’,

साहित्यिक प्रवाह और सांस्कृतिक विरासत को समर्पित कार्यक्रम के तहत कवि एवं लेखक डॉ. शिवचंद्र प्रसाद की जयंती पर साहित्य प्रहरी और गंगोत्री संस्थान द्वारा सम्मान समारोह एवं कवि गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यदुनंदन झा एवं आचार्य नारायण शर्मा ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन शिवनंदन सलिल और एहतेशाम आलम ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हिंदी विभागीय अध्यक्ष श्री रामबरन चौधरी एवं राजा कर्ण–मीर कासिम समिति के अध्यक्ष जफर अहमद ने उर्दू के प्रख्यात कवि, लेखक और वरिष्ठ साहित्यकार शाह मोहम्मद सिद्दीकी को “डॉ. शिवचंद्र प्रसाद सम्मान” से सम्मानित किया।

मुख्य अतिथियों ने कहा कि मुंगेर की साहित्यिक संस्था द्वारा वरिष्ठ कवि शाह मोहम्मद सिद्दीकी को सम्मानित करना पूरे जिले के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि सिद्दीकी साहब आज भी बुढ़ापे की अवस्था में किताबों से गहरा लगाव रखते हैं, जो नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। एक कवि का सम्मान वास्तव में पूरे समाज के सम्मान के बराबर है।

राजीव कुमार सिंह और इरफान आलम ने बधाई देते हुए कहा कि “विकसित समाज की रीढ़, कलम के धनी और अनेक पुस्तकों के रचयिता सिद्दीकी साहब को सम्मानित कर समिति स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही है।”

कार्यक्रम के दूसरे चरण में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें डॉ. रघुनाथ भगत, ज्योति कुमार सिंहा, डॉ. गजाली, एहतेशाम आलम, डॉ. हुसैन, अलख निरंजन शर्मा, श्रेया कुमारी, सरवर शादाब, सुरेश सूर्य, संजय कुमार, खालिद शम्स, कौशल किशोर पाठक, विजेता मुगदलपुरी, सुभाष मिश्रा, जुबैर आलम, अशोक शर्मा, सुनील सिंहा और जियाउद्दीन ने अपनी सृजनात्मक रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

सम्मान एवं कविताओं से सजे इस आयोजन ने मुंगेर की साहित्यिक धरती को एक बार फिर समृद्ध और उदात्त बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!