महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण: एसपी सैयद इमरान मसूद ने व्यवस्था एवं अभिलेखों का किया गहन मूल्यांकन,

पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यप्रणाली, अभिलेखों, लंबित मामलों, एफआईआर रजिस्टर, महिला हेल्प डेस्क, परामर्श कक्ष तथा सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की।

एसपी ने थानाध्यक्ष एवं मौजूद पदाधिकारियों को सभी अभिलेखों को अद्यतन रखने, शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा पीड़ित महिलाओं को संवेदनशील माहौल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है और हर मामले में पारदर्शिता व त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान थाना की स्वच्छता, कार्यालय व्यवस्था एवं कर्मियों की उपस्थिति की भी जांच की गई। उन्होंने बेहतर कार्य करने वाले कर्मियों की सराहना की तथा आवश्यक सुधारों के निर्देश दिए।
एसपी मसूद ने स्पष्ट कहा कि महिला थाना में आने वाली प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेकर समयबद्ध कार्रवाई की जाए, ताकि जिले में महिला सुरक्षा को और मजबूत बनाया जा सके।




