लोकल न्यूज़
Trending

कन्या भ्रूण हत्या पर रोक को लेकर महिलाओं को किया जागरूक,

मिशन शक्ति अन्तर्गत चल रहे दस दिवसीय विशेष अभियान (02 से 12 सितम्बर 2025) के तहत बुधवार को जमालपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत परहम में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान मुख्यालय, महिला एवं बाल विकास निगम के निर्देशानुसार जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन योजना के अंतर्गत संचालित हो रहा है।

कार्यक्रम में प्रसव पूर्व लिंग भेद (कन्या भ्रूण हत्या) को कानूनी अपराध बताते हुए लोगों को जागरूक किया गया। साथ ही बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनामहिला हेल्पलाइन 181साइबर क्राइम सुरक्षावन स्टॉप सेंटरमुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजनाप्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को स्वरोजगार से जुड़ने, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम, दहेज एवं घरेलू हिंसा, लैंगिक उत्पीड़न तथा बाल विवाह पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) मुंगेर श्रीमती गुंजन मौली, हब फॉर एमपॉवरमेंट ऑफ वीमेन–मिशन शक्ति के जिला मिशन समन्वयक शालीग्राम प्रसाद, जिला समन्वयक (पोषण अभियान) मुक्ता कुमारी, वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ मनोज कुमार, बाल विकास परियोजना मुंगेर की महिला पर्यवेक्षिका बिनीता कुमारी उपस्थित रहीं। साथ ही स्थानीय आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका-सहायिका, आशा कार्यकर्ता, ग्रामीण महिलाएं, किशोरियां एवं बालिकाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!