राजनीतिलोकल न्यूज़

मनाया गया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन, केक काटकर की दीर्घायु होने की कामना

हवेली खड़गपुर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष Lalu Prasad Yadav का 79वां जन्मदिन गुरुवार को हवेली खड़गपुर में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की तथा सामाजिक सौहार्द, भाईचारा और बिहार के समग्र विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम का आयोजन अंबेडकर चौक स्थित अस्पताल गेट के समीप किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष विपिन खिरहरी ने की, जबकि संचालन पूर्व नगर अध्यक्ष पंकज यादव ने किया।
अपने संबोधन में प्रखंड अध्यक्ष विपिन खिरहरी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और पिछड़े, दलित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के संघर्ष, विचार और जनहित में किए गए कार्य आज भी लाखों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लालू प्रसाद यादव के राजनीतिक योगदान को याद करते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना की।
इस अवसर पर नरोत्तम यादव, चंद्रशेखर यादव, किशोरी यादव, विनोदी यादव, केदार यादव, प्रकाश बिंद, अनिल सोरेन सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!