राजनीतिलोकल न्यूज़

सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया लालू प्रसाद यादव का 79वां जन्मदिन

मुंगेर। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सुप्रीमो एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री Lalu Prasad Yadav का 79वां जन्मदिन गुरुवार को मुंगेर में सद्भावना दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया। आजाद चौक स्थित राजद कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व जिला राजद के प्रधान महासचिव आकाश दीप ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत राजद नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा केक काटकर की गई। उपस्थित नेताओं ने एक-दूसरे को केक खिलाकर खुशी व्यक्त की तथा लालू प्रसाद यादव के दीर्घायु जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके राजनीतिक जीवन, सामाजिक न्याय के लिए किए गए संघर्ष तथा संयुक्त बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की।
राजद नेताओं ने कहा कि लालू प्रसाद यादव ने समाज के शोषित, वंचित एवं पिछड़े वर्गों को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सामाजिक न्याय और धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों को मजबूत करने का कार्य किया, जिसके कारण वे देशभर में एक विशिष्ट पहचान रखते हैं।
कार्यक्रम में राजद के प्रदेश महासचिव प्रमोद कुमार यादव, प्रदेश सचिव दिनेश यादव, युवा राजद के प्रदेश सचिव गजेंद्र कुमार हिमांशु, जिला उपाध्यक्ष हसीब्बूर रहमान, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. बबीता, जिला महासचिव राजेश रंजन पासवान, जिला प्रवक्ता सौरव जायसवाल, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रो. अनिल भूषण, राजद नेता शिशिर कुमार, मुंगेर सदर प्रखंड अध्यक्ष अशोक चौधरी, महिला प्रकोष्ठ की प्रधान महासचिव पिंकी देवी, सचिव रेखा कुमारी, युवा राजद जमालपुर अध्यक्ष सूरजभान सिंह यादव, निरंजन यादव, शैलेन्द्र कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन लालू प्रसाद यादव के स्वस्थ एवं दीर्घ जीवन की कामना तथा सामाजिक सद्भाव बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!