घटना दुर्घटना
तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी,

हवेली खड़गपुर–बरियारपुर मुख्य मार्ग पर स्थित क्यू मैक्स स्कूल के पास सोमवार को एक तेज रफ्तार बाइक की जोरदार टक्कर से तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
जानकारी के अनुसार प्रसंडो गांव से शादी समारोह में खाना बनाकर लौट रहे नगर के महादेवपुर निवासी किशोरी मंडल, नवल मंडल और संजय तांती सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें सामने से जोरदार धक्का मार दिया, जिससे तीनों घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों की तत्परता से सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), हवेली खड़गपुर ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया।
घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।




