लोकल न्यूज़

लाल दरवाजा विद्युत शवदाह गृह एक सप्ताह में होगा पुनः चालू, नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

शहरवासियों को शीघ्र ही विद्युत शवदाह गृह की सुविधा का लाभ पुनः मिलना प्रारंभ हो जाएगा। जिलाधिकारी, मुंगेर निखिल धनराज निप्पाणीकर के निर्देश पर  नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने लाल दरवाजा स्थित विद्युत शवदाह गृह का निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान बताया गया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर विद्युत शवदाह गृह को आम लोगों के लिए पुनः प्रारंभ कर दिया जाएगा।

नगर आयुक्त ने जानकारी दी कि पिछले कुछ महीनों से विद्युत शवदाह गृह के उपकरणों में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यह बंद था, जिसकी शिकायतें लगातार आमजनों द्वारा की जा रही थीं। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अब इसे पुनः चालू कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान विद्युत शवदाह गृह के प्रमुख उपकरणों, जैसे क्वाइल बेड एवं ब्रिक के बदलाव से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई है। मरम्मत एवं सुधार का कार्य युद्धस्तर पर जारी है और सभी आवश्यक कार्यों को शीघ्र पूरा कर इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

नगर आयुक्त ने कहा कि विद्युत शवदाह गृह के पुनः प्रारंभ होने से शहरवासियों को लंबे समय से हो रही असुविधा से राहत मिलेगी। निरीक्षण के दौरान बुडको के अभियंता भी उपस्थित थे, जिन्होंने तकनीकी सुधार कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!