लोकल न्यूज़

कड़ाके की ठंड में गरीबों को राहत, जिलाधिकारी ने दल्हट्टा व दसभुजी में बांटे कंबल,

Munger News : Dr Suresh Kumar

जिले में बढ़ती शीतलहर एवं कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा गरीब, निःसहाय एवं निर्धन लोगों के बीच कंबल वितरण का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इसी क्रम में  जिलाधिकारी  निखिल धनराज निप्पाणीकर ने जिला मुख्यालय स्थित दल्हट्टा दुर्गा स्थान एवं दसभुजी दुर्गा स्थान के समीप जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग के तहत ठंड से बचाव के लिए गरीब एवं निःसहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दल्हट्टा दुर्गा स्थान एवं दसभुजी दुर्गा स्थान के आसपास रहने वाले लगभग 100 जरूरतमंदों को कंबल उपलब्ध कराया गया है। इसके पूर्व दो दिन पहले लाल दरवाजा गंगानगर क्षेत्र में भी लगभग 50 लोगों के बीच कंबल वितरित किया गया था।
जिलाधिकारी ने कहा कि शीतलहर के प्रभाव को देखते हुए यह अभियान जिला स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक चलाया जा रहा है। सभी प्रखंडों में संबंधित पदाधिकारियों द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्य किया जा रहा है। साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिले के विभिन्न चौक-चौराहों पर ठंड से राहत के लिए अलाव की व्यवस्था भी की जा रही है, ताकि ठंड के प्रकोप से आम लोगों को राहत मिल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!