राजनीति
सदाकत आश्रम में अतिपिछड़ा कांग्रेस कमिटी की मासिक बैठक सम्पन्न, श्रद्धा से मनाई गई सावित्री बाई फुले की जयंती,

पटना। बिहार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम परिसर में अतिपिछड़ा कांग्रेस कमिटी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण पंडित जी ने की।

बैठक में बिहार प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए जिला एवं प्रदेश स्तर के कांग्रेस नेताओं की सक्रिय सहभागिता रही। इस अवसर पर महान समाज सुधारक एवं नारी शिक्षा की प्रेरणास्रोत सावित्री बाई फुले जी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। सभी उपस्थित नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर सामाजिक न्याय, समानता एवं शिक्षा के प्रति उनके योगदान को नमन किया।

बैठक में संगठनात्मक एवं राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रमुख एजेंडों में 24 जनवरी 2026 को मनाई जाने वाली जननायक कर्पूरी ठाकुर जयंती के आयोजन पर विस्तृत विचार, E.B.C. (अतिपिछड़ा वर्ग) के ढांचागत व सांगठनिक विस्तार की कार्य योजना तथा आगामी जनआंदोलनों एवं संघर्ष के एजेंडा पर मंथन किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष शशिभूषण पंडित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सामाजिक न्याय, अतिपिछड़ा वर्ग के अधिकारों और शिक्षा के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में निरंतर कार्य किया जाएगा।
बैठक में सुरेश मुखिया, रंजीत पंडित, रामप्रवेश (कार्यकारी अध्यक्ष, जिला जहानाबाद), अभिषेक कुमार यादव, डॉ. किशोरी लाल (दरभंगा), अरुण कुमार बिंद (हरनौत, नालंदा), डॉ. सुरेश कुमार (मुंगेर), राजकुमार मंडल (मुंगेर), बिनय कुमार उर्फ गुडू साह (मुंगेर), अशोक कुमार (पटना), नीतू सिंह निषाद, रमन कांत (पटना), डॉ. इन्द्रदीप चंद्रावती, मो. उसमान, सुनील कुमार सुमन (सुपौल-निर्मली) तथा प्रभात कुमार चंद्रवंशी (शेखपुरा) मिथिलेश सिंह निषाद बेलदौर खगड़िया पूर्व प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी सहित अन्य नेता शामिल रहे।
बैठक के समापन पर सभी उपस्थित सदस्यों ने संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय और अतिपिछड़ा वर्ग के हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।




