बिहारराजनीतिराज्य

कांग्रेस के अति पिछड़ा के रजी अहमद प्रदेश सचिव नियुक्त, समर्थकों में खुशी,

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अति पिछड़ा (EBC) के  रजी अहमद को प्रदेश सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनके सामाजिक सरोकार और अति पिछड़ा वर्ग के हितों के प्रति प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए की गई है।
नवनियुक्त प्रदेश सचिव  रजी अहमद ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम तथा EBC भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण पंडित के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती और समाज के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
वहीं, उनकी नियुक्ति पर समर्थकों में खुशी का माहौल है। समर्थकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई मजबूती मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!