प्रशासनिक

मुख्यमंत्री के संभावित मुंगेर दौरे की तैयारियां तेज, अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थलों का किया संयुक्त निरीक्षण

मुंगेर, 26 जुलाई। 28 जुलाई 2026 को बिहार के माननीय मुख्यमंत्री के मुंगेर जिले के तारापुर अनुमंडल अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के संभावित परिभ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर के नेतृत्व में कार्यक्रम के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं युद्धस्तर पर की जा रही हैं। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने सभी वरीय पदाधिकारियों को विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्देश दिया कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में मुंगेर प्रमंडल के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार ने प्रस्तावित कार्यक्रम स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंच, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता, चिकित्सा सुविधा, पार्किंग, बैरिकेडिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम से जुड़ी प्रत्येक व्यवस्था समय पर पूरी की जाए तथा गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुचारु संचालन सुनिश्चित हो सके।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने कच्ची कांवरिया पथ पर कांवरियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी अवलोकन किया। उन्होंने तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए निर्देश दिया कि श्रावणी मेला प्रारंभ होने के बाद कांवरिया पथ का नियमित निरीक्षण किया जाए तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निरंतर बनाए रखी जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!