कला संस्कृति
मेलोडी म्यूजिकल ग्रुप की ओर से ‘एक शाम मोहम्मद रफी के नाम’ कार्यक्रम 31 जुलाई को

हवेली खड़गपुर। संगीत प्रेमियों के लिए समर्पित संस्था मेलोडी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा 31 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को “एक शाम मोहम्मद रफी के नाम” संगीतमय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ शाम 7:00 बजे से प्रज्ञा मैरेज हॉल, मारवाड़ी टोला, हवेली खड़गपुर में होगा। उपरोक्त बातों की जानकारी कार्यक्रम के संयोजक मनोज कुमार रघु ने दी।
इस अवसर पर बिहार एवं पश्चिम बंगाल के प्रसिद्ध कलाकार स्वर्गीय मोहम्मद रफी के अमर गीतों की यादगार प्रस्तुति देंगे। आयोजकों ने सभी संगीत प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर संगीतमय संध्या का आनंद लेने की अपील की है।




