भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ, शाखा–हवेली खड़गपुर की कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न

15 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
हवेली खड़गपुर (मुंगेर), 5 अगस्त 2026।
भारतीय ग्रामीण चिकित्सक संघ, शाखा–हवेली खड़गपुर की कार्यकारिणी सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक शाखा अध्यक्ष ग्रामीण चिकित्सक सुरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का आयोजन जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार के सौजन्य से संपन्न हुआ।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास एवं समारोहपूर्वक मनाया जाएगा। इसके लिए रविवार, 9 अगस्त को एक अंतिम तैयारी बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें स्वतंत्रता दिवस समारोह की विस्तृत रूपरेखा, कार्यक्रम एवं जिम्मेदारियों का निर्धारण किया जाएगा।
बैठक में संगठन की मजबूती, सदस्यों की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय एवं सफल बनाने का संकल्प व्यक्त किया।
बैठक में सचिव रज़ी आलम, वशिष्ठ नारायण उर्फ बसु, मनोज कुमार, स्वदेश कुमार गुप्ता, दयानंद निराला, रूपेश रंजन, जितेंद्र कुमार, कौशल कुमार, अरुण कुमार, अवधेश कुमार, जवाहर पटेल उर्फ पिंटू जी, मनोज कुमार सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।




