राजनीति

जमालपुर की जनसमस्याओं को लेकर इंडिया गठबंधन का आंदोलन का ऐलान, सभी विपक्षी दल एक मंच पर

जमालपुर की जनसमस्याओं को लेकर इंडिया गठबंधन का आंदोलन का ऐलान, सभी विपक्षी दल एक मंच पर

जमालपुर। शहर की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर इंडिया गठबंधन के बैनर तले सभी विपक्षी राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने चरणबद्ध जन आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जमालपुर सदर बाजार स्थित मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता कामरेड मुरारी प्रसाद ने की, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष साईं शंकर एवं बमबम यादव ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में कांग्रेस, राजद, कम्युनिस्ट पार्टी, समाजवादी पार्टी, एसयूसीआई, इंडियन इंक्लूसिव पार्टी तथा एनसीपी (शरद पवार) के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जमालपुर शहर की प्रमुख जनसमस्याओं, जिनमें पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट की बदहाल व्यवस्था, जर्जर सड़कें, बाजार में लगने वाला जाम तथा सरकारी कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे शामिल हैं, को लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। इसके तहत इंडिया गठबंधन के बैनर तले शीघ्र ही सड़कों पर उतरकर जनहित के मुद्दों पर व्यापक जनसंघर्ष किया जाएगा।

बैठक में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से जमालपुर की जनता से इस जन आंदोलन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि यह संघर्ष किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि आम जनता के अधिकारों और उनके बच्चों के बेहतर भविष्य का आंदोलन है।

बैठक में सकिचन मंडल, मनोज क्रांति, चंदन पासवान, विकास कुमार, कौशर फैयाज, गोरेलाल सिंह, नागेश्वर यादव, मयंक राज, विनय यादव, सिद्धेश्वर नाथ विश्वकर्मा, हिमांशु यादव, अरविंद कुमार, विजय तांती, राम मंडल, वाल्मीकि शर्मा, रवि सिंह यादव, रविकांत झा, राजकुमार शर्मा, वार्ड पार्षद राकेश तिवारी, वार्ड प्रतिनिधि दीपक कुमार उर्फ पेशेंट, शुभम कुमार, राहुल जयकर, निशांत कुमार, राकेश चौधरी, मोहम्मद बरकत कुरैशी सहित बड़ी संख्या में विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!