Uncategorized

समदा स्थित अनुसूचित जाति एवं जनजाति कन्या आवासीय विद्यालय में कक्षा 2 से 9 तक नामांकन शुरू, 11 जुलाई तक करें आवेदन

मुंगेर।
अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विभाग द्वारा मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड अंतर्गत समदा स्थित नव संचालित कन्या आवासीय +2 उच्च विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 2 से 9 तक रिक्त सीटों पर नामांकन हेतु 11 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह नामांकन अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय की छात्राओं के लिए किया जाएगा।
जिला कल्याण पदाधिकारी कुमारी रानी ने बताया कि विद्यालय में कक्षा 2 में 30, कक्षा 3 में 35, कक्षा 4 में 5, कक्षा 5 में 6, कक्षा 6 में 3, कक्षा 7 में 8, कक्षा 8 में 5 तथा कक्षा 9 में 4 रिक्त सीटों पर नामांकन लिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि कक्षा 2 से 5 तक नामांकन ऑनलाइन लॉटरी प्रणाली के माध्यम से होगा, जबकि कक्षा 6, 7, 8 एवं 9 में प्रवेश लिखित वस्तुनिष्ठ परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त को होगा, जबकि चयनित छात्राओं का नामांकन 17 अगस्त से 21 अगस्त तक कराया जाएगा।
आवेदन के साथ सक्षम प्राधिकारी द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड (वैकल्पिक) तथा संबंधित पिछली कक्षा का उत्तीर्णता प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ विकास मित्रों के माध्यम से जिला कल्याण कार्यालय में गठित नामांकन समिति के पास ऑफलाइन आवेदन भी जमा कर सकते हैं।
जिला कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि डॉ. अंबेडकर आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं को सुरक्षित आवासीय वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, स्मार्ट क्लास, भोजन, पोशाक, पुस्तकालय, सुसज्जित प्रयोगशाला, मेस तथा अन्य शैक्षणिक सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। विद्यालय का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदाय की छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक अवसर प्रदान कर उनका सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!