लोकल न्यूज़स्पेशल

मुंगेर–भागलपुर क्षेत्र को बड़ी सौगात : 10 हजार करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत, मरीन ड्राइव से एयरपोर्ट तक विकास की नई राह

मुंगेर–भागलपुर क्षेत्र के विकास को लेकर एक बड़ा कदम उठाते हुए करीब 10 हजार करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं पर काम शुरू हो गया है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से न केवल भागलपुर बल्कि मुंगेर जिला भी प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित होगा।

सबसे प्रमुख परियोजना मुंगेर से भागलपुर तक मरीन ड्राइव का निर्माण है, जिसे गंगा नदी के किनारे 8500 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। यह भव्य तटीय मार्ग दो चरणों में पूरा होगा और पूरा क्षेत्र पर्यटन, व्यापार एवं आवागमन के नए आयाम स्थापित करेगा। मरीन ड्राइव बनने से मुंगेर के तटवर्ती इलाकों को भी बड़ा आर्थिक एवं सामाजिक लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही सुल्तानगंज में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जिससे मुंगेर, भागलपुर और आसपास के जिलों के लोगों को हवाई सुविधा उपलब्ध होगी। यह क्षेत्रीय कनेक्टिविटी के लिए बड़ा कदम माना जा रहा है।

वहीं, हल्दिया से बनारस तक इनलैंड वाटर वे के विकसित होने से मुंगेर–भागलपुर क्षेत्र जल मार्ग से राष्ट्रीय व्यापार नेटवर्क से और मजबूती से जुड़ जाएगा। इससे औद्योगिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी।

विशेषज्ञ मानते हैं कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से मुंगेर और भागलपुर समूचे बिहार के औद्योगिक एवं पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान स्थापित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!