राजनीतिलोकल न्यूज़

प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद डॉ. सुरेश कुमार की एमएलसी समीर कुमार सिंह से पहली शिष्टाचार मुलाकात

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार ने बिहार विधान परिषद के सदस्य समीर कुमार सिंह से उनके टेटिया बम्बर प्रखंड अंतर्गत मिल्की गांव स्थित पैत्रिक आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के बाद डॉ. सुरेश कुमार की यह पहली औपचारिक मुलाकात थी।
इस अवसर पर डॉ. सुरेश कुमार ने एमएलसी समीर कुमार सिंह का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा संगठन को मजबूत करने, विशेषकर अति पिछड़ा वर्ग के अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए मिलकर कार्य करने पर चर्चा की। दोनों नेताओं के बीच क्षेत्रीय विकास, सामाजिक समरसता तथा संगठन विस्तार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी सार्थक संवाद हुआ।
डॉ. सुरेश कुमार ने कहा कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा जमीनी स्तर पर अति पिछड़ा वर्ग की आवाज को बुलंद करेंगे। वहीं एमएलसी समीर कुमार सिंह ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की सलाह दी।
इस दौरान शिवाजी सिंह एवं अमरेंद्र कुमार सिंह भी उपस्थित थे, जिन्होंने इस मुलाकात को संगठन के लिए सकारात्मक कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!