प्रशासनिक

नीलाम पत्र वादों के त्वरित निष्पादन पर आयुक्त का जोर, लंबित वारंटों के निष्पादन हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्देश

आयुक्त, मुंगेर प्रमंडल, मुंगेर-सह-भागलपुर, प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मुंगेर एवं भागलपुर प्रमंडल के सभी जिला पदाधिकारियों, पुलिस अधीक्षकों एवं अपर समाहर्ताओं के साथ नीलाम पत्र वादों की समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सभी जिलों द्वारा अद्यतन प्रतिवेदन पावर प्वाइंट प्रस्तुतीकरण (पीपीटी) के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। समीक्षा के दौरान आयुक्त ने प्रत्येक न्यायालय में औसत मामलों की संख्या कम करने के लिए नीलाम पत्र वाद पदाधिकारियों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया, ताकि सभी नियमों का पालन करते हुए मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने नीलाम पत्र वाद पदाधिकारियों को नियमित सुनवाई करने का निर्देश देते हुए कहा कि इससे मामलों के निष्पादन की संख्या में वृद्धि होगी। साथ ही रजिस्टर-9 एवं रजिस्टर-10 का मिलान सुनिश्चित करने पर भी विशेष बल दिया गया।
बैठक में लंबित बॉडी वारंट एवं डिस्ट्रेस वारंट के निष्पादन की संख्या कम करने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। पुराने लंबित मामलों की समीक्षा के दौरान आयुक्त ने सभी नियमों का अनुपालन करते हुए नियमित सुनवाई एवं समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में आयुक्त के सचिव सुधीर कुमार भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!