बिहार कांग्रेस के अति पिछड़ा वर्ग विभाग के मुख्य प्रवक्ता बने विनय कुमार गुड्डू, कार्यकर्ताओं में उत्साह

बरियारपुर (मुंगेर), डिजिटल दर्पण न्यूज़।
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अति पिछड़ा वर्ग विभाग में संगठनात्मक विस्तार के तहत विनय कुमार गुड्डू को प्रदेश प्रधान महासचिव से पदोन्नत करते हुए मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण पंडित द्वारा की गई।
नियुक्ति के साथ ही पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि विनय कुमार गुड्डू अपने नए दायित्व का निष्ठा, समर्पण और सक्रियता के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नवनियुक्त मुख्य प्रवक्ता विनय कुमार गुड्डू ने कहा कि वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की नीतियों और सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ अति पिछड़ा वर्ग के समाज को राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी वाड्रा के अति पिछड़ा वर्ग के प्रति संकल्प और विचारों से जोड़ने के लिए संगठनात्मक स्तर पर व्यापक कार्य करेंगे।
उन्होंने अपनी नियुक्ति पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, ओबीसी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जयहिंद तथा अति पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शशि भूषण पंडित के प्रति आभार व्यक्त किया।
विनय कुमार गुड्डू के मुख्य प्रवक्ता बनाए जाने पर डॉ सुरेश कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष ईबीसी कांग्रेस सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पार्टी नेताओं ने इसे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।




