लोकल न्यूज़

गंगटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: हथियार के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार,

गंगटा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को देशी हथियार के साथ गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। जानकारी के अनुसार, थाना अध्यक्ष गंगटा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गंगटा मोड़ पर विशेष छापेमारी अभियान चलाया, जिसके दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया गया।

हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर थाने लाया। उक्त बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर गंगटा थाना कांड संख्या–131/25, दिनांक 28.11.2025 दर्ज किया गया है। मामले में पुलिस ने आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a / 26 के तहत कार्रवाई करते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने और अवैध हथियारों की रोकथाम के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!