लोकल न्यूज़
पूर्व जिला परिषद सदस्य द्वारा 100 कंबल का वितरण, टेटिया बंम्बर प्रखंड के जरूरतमंदों में खुशी,

पूर्व जिला परिषद सदस्य के आवास पर टेटिया बंम्बर प्रखंड के वृद्ध, विधवा एवं विकलांग लाभुकों के बीच 100 कंबलों का वितरण किया गया। ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को राहत पहुँचाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय बुद्धिजीवी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में टेटिया ग्रामीण वासी, पंचायत समिति सदस्य राजीव यादव, वार्ड सदस्य बाबू साहब, वार्ड सदस्य डिंपल कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। कंबल वितरण के बाद पूर्व जिला परिषद सदस्य ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि “हर साल की भांति इस वर्ष भी कंबल वितरण किया गया। जितना संभव होता है, हम प्रतिवर्ष इस सामाजिक कार्य को करते हैं।”
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे ठंड के मौसम में बड़ी राहत बताया।




