खेल

7वीं राष्ट्रीय मुए थाई यूथ चैंपियनशिप में बिहार का शानदार प्रदर्शन, श्रेष्ठ राज ने जीता स्वर्ण पदक

 

“श्रेष्ठ राज के स्वर्ण पदक के दम पर बिहार ने 7वीं राष्ट्रीय मुए थाई यूथ चैंपियनशिप में 1 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया।”

मुंगेर/हल्द्वानी, 8 जून: उत्तराखंड के हल्द्वानी स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 1 से 4 जून 2026 तक आयोजित 7वीं राष्ट्रीय मुए थाई यूथ चैंपियनशिप में बिहार की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 3 रजत एवं 2 कांस्य पदक जीतकर राज्य का गौरव बढ़ाया।
मुए थाई संघ बिहार के महासचिव ब्रजेश कुमार ने बताया कि बिहार के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के बालक एवं यूथ बालक वर्ग में मुंगेर के छोटी केलावाड़ी स्थित अपने ननिहाल में रहने वाले श्रेष्ठ राज (मूल निवासी भागलपुर) ने 46 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कर बिहार का नाम रोशन किया।
श्रेष्ठ राज की इस उपलब्धि से मुंगेर सहित पूरे बिहार में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में बिहार टीम के कोच के रूप में प्रीति कुमारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं प्रीति कुमारी ने राष्ट्रीय रेफरी कोर्स भी सफलतापूर्वक पूर्ण कर बिहार का मान बढ़ाया।
बिहार टीम की इस उल्लेखनीय सफलता पर बिहार कुश्ती संघ के महासचिव विनय कुमार सिंह, मुए थाई संघ बिहार के महासचिव ब्रजेश कुमार, शिवबंदु कुमार, सुबोध सहित संघ के अन्य पदाधिकारियों ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, कोच एवं रेफरियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!