क्राइमदिल्ली NCR
दिल्ली पुलिस का इंस्पेक्टर CBI के शिकंजे में, रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तारी

नई दिल्ली: सीबीआई ने सोमवार देर रात दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह परमार को लाल किले के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।
सूत्रों के अनुसार, प्रदीप सिंह परमार पर दवा से जुड़े एक मामले में रिश्वत लेने का आरोप है। वर्तमान में वह क्राइम ब्रांच की दक्षिणी रेंज में तैनात था। इससे पहले वह लाल किला चौकी प्रभारी के पद पर भी कार्यरत रह चुका है।
सीबीआई मामले की गहन जांच में जुटी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।




