स्पेशल

हरि सिंह महाविद्यालय में एसएसएआई का सहायता शिविर, नव-नामांकित छात्रों को मिली नामांकन प्रक्रिया में मदद

हवेली खड़गपुर, मुंगेर। हरि सिंह महाविद्यालय, हवेली खड़गपुर में सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसएसएआई) द्वारा स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए एक सहायतार्थ शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य दूर-दराज क्षेत्रों से आने वाले नए छात्रों को नामांकन प्रक्रिया में सहयोग प्रदान करना तथा उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान करना था।
शिविर का संचालन छात्र नेता अनिकेत कुमार एवं राजू कुमार के नेतृत्व में किया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज पहुंचने वाले दर्जनों छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन फॉर्म भरने, आवश्यक दस्तावेजों की जांच कराने तथा संबंधित विभागों तक पहुंचने में सक्रिय सहायता प्रदान की।
इस अवसर पर छात्र नेताओं अनिकेत कुमार और राजू कुमार ने कहा कि ग्रामीण एवं सुदूर क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों को ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया और नई व्यवस्थाओं को समझने में कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे छात्रों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसी उद्देश्य से सहायता शिविर लगाया गया है। उन्होंने कहा कि एसएसएआई हमेशा छात्रों के अधिकारों, सुविधाओं और समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध रहा है तथा आगे भी छात्र हित में कार्य करता रहेगा।
शिविर के दौरान नए छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने संगठन के इस जनहितैषी प्रयास की सराहना करते हुए सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संगठन के कई कार्यकर्ता एवं महाविद्यालय के छात्र भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!