क्राइम

मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 900 लीटर प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

मुंगेर, 10 जून 2026। मुंगेर पुलिस ने नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मुफसिल थाना क्षेत्र के संदलपुर स्थित पाँच नंबर गुमटी इलाके से करीब 900 लीटर प्रतिबंधित कोडिन युक्त नशीली कफ सिरप बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 9 जून की शाम मुफसिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि संदलपुर स्थित एक घर में भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप का अवैध भंडारण कर उसकी खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक, मुंगेर के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदलपुर निवासी दिलीप कुमार के घर की घेराबंदी कर विधिसम्मत तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर के एक कमरे में छिपाकर रखे गए 75 कार्टन प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप बरामद किए गए। बरामद सिरप की कुल मात्रा लगभग 900 लीटर बताई गई है।

मौके से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान मधु राज कुमार (निवासी बिजली गली, दलहट्टा, थाना वासुदेवपुर, मुंगेर) तथा दिलीप कुमार (निवासी पाँच नंबर गुमटी, संदलपुर, थाना मुफसिल, मुंगेर) के रूप में हुई है।

इस संबंध में मुफसिल थाना कांड संख्या-270/26 दिनांक 10 जून 2026 को दर्ज किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(सी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

कार्रवाई में शामिल अधिकारी

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर), मुंगेर

थानाध्यक्ष, मुफसिल थाना

थाना सशस्त्र बल

जिला आसूचना इकाई, मुंगेर

मुंगेर पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!