लोकल न्यूज़

जदयू ने मुंगेर में शुरू किया 2025–28 का सदस्यता अभियान, 1.50 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य,

जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष सह जमालपुर के  विधायक नचिकेता मंडल की अध्यक्षता में मुंगेर के सिद्धि विनायक विवाह भवन में पार्टी की जिला कार्यकारिणी, प्रखंड अध्यक्ष एवं पंचायत अध्यक्षों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला संगठन प्रभारी अंजनी कुमार सिंह उपस्थित थे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जमालपुर विधानसभा प्रभारी रामदेव मंडल, तारापुर विधानसभा प्रभारी अरुण भारती, मुंगेर विधानसभा प्रभारी राजेश राणा, पार्टी के प्रदेश महासचिव सौरभ निधि, तारापुर के पूर्व विधायक राजीव सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद पटेल तथा प्रदेश सचिव श्रीमती कुमकुम देवी मौजूद रहीं। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता विमलेन्दु राय ने किया।

बैठक के दौरान वर्ष 2025–28 के लिए सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत जिलाध्यक्ष सह विधायक नचिकेता मंडल ने पार्टी के वरिष्ठ साथियों एवं प्रखंड अध्यक्षों को प्राथमिक सदस्यता देकर की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में मुंगेर जिले के कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी एवं गठबंधन प्रत्याशियों के लिए कार्य किया, जिसके परिणामस्वरूप जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज हुई। इसके लिए उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया।

जिला संगठन प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि वर्ष 2025–28 के लिए मुंगेर जिले को 1.50 लाख प्राथमिक सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है, जिसे 15 जनवरी 2026 तक पूरा करना है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी कार्यकर्ता इस लक्ष्य को समय से पहले पूरा करेंगे। वहीं प्रदेश महासचिव सौरभ निधि ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित लक्ष्य को सभी कार्यकर्ता मिलकर समयबद्ध तरीके से पूरा करेंगे।

पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानचंद पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि सदस्यता अभियान के दौरान यह विशेष ध्यान रखा जाए कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों और विचारों में आस्था रखने वाले राजनीतिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं को ही पार्टी से जोड़ा जाए तथा अवसरवादी और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाए रखी जाए।

इस अवसर पर प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख नेताओं में वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर सिंह, सुबोध तांती, लक्ष्मी सिंह, अनुज सिंह, रामकुमार सिंह, मनोज हिमांशु, स्वर्णलता गुप्ता, बबिता राय, पुनूम देवी, अनीता साहू, रीता महतो, मनीष झा, गोरेलाल मंडल, सैयद गुलाम सुभानी, संजय मंडल, विक्की गुप्ता सहित सभी वर्तमान प्रखंड एवं नगर अध्यक्ष शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!