राजनीतिलोकल न्यूज़

बरियारपुर में कांग्रेस कार्यालय भवन निर्माण का प्रस्ताव, जिला अध्यक्ष व प्रदेश उपाध्यक्ष ने की ₹11-11 हजार सहयोग की घोषणा

 

बरियारपुर, 17 जुलाई। बरियारपुर के पोस्ट ऑफिस टोला स्थित कांग्रेस पार्टी की भूमि पर शुक्रवार को प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामदेव शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं पूर्व मुखिया चंद्रशेखर चौधरी ने जिला अध्यक्ष को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।

बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों एवं पार्टी के संगठनात्मक विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके साथ ही पोस्ट ऑफिस टोला स्थित कांग्रेस की भूमि का निरीक्षण कर वहां पार्टी कार्यालय भवन निर्माण का निर्णय लिया गया। वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर चौधरी ने भवन निर्माण का प्रस्ताव रखा, जिसे उपस्थित कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से समर्थन दिया।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के निर्माण और लोकतंत्र को मजबूत करने में ऐतिहासिक योगदान दिया है। भारत के बुनियादी ढांचे के विकास में कांग्रेस परिवार के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने भवन निर्माण के लिए अपनी ओर से ₹11,000 की सहयोग राशि देने की घोषणा की।

अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय कुमार गुड्डू ने भी भवन निर्माण के लिए ₹11,000 की सहयोग राशि देने की घोषणा करते हुए कहा कि “मजबूत संगठन के लिए अपना स्थायी कार्यालय होना आवश्यक है। यह भवन केवल एक कार्यालय नहीं, बल्कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं के संवाद, संगठन और जनसेवा का केंद्र बनेगा। इसके निर्माण में सभी कार्यकर्ताओं को बढ़-चढ़कर सहयोग करना चाहिए।”

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने भी अपनी-अपनी सामर्थ्य के अनुसार भवन निर्माण में आर्थिक सहयोग करने का संकल्प लिया।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सुरेश कुमार, खड़गपुर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप मंडल, अरविंद साह, डॉ. लाल बहादुर सिंह, बिंदेश्वरी सिंह, रवि प्रकाश, बालेश्वर रजक, सुशील पासवान, जयराम तांती, प्रीतम कुमार, विनोद तांती, जीचु मंडल, सानू कुमार सिंह, सौतल रजक, रविंद्र पासवान, राजीव रंजन उर्फ टुनटुन मंडल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!