दुनियादेश

08 अगस्त 2026 की बड़ी खबरें: संसद से लेकर E20 पेट्रोल और दिल्ली बारिश तक पढ़ें प्रमुख समाचार

📰 आज के मुख्य समाचार

शनिवार, 08 अगस्त 2026

डिजिटल दर्पण न्यूज़ | देश-दुनिया की प्रमुख खबरें

🔶 मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा रक्षा गठबंधन
सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच बड़ा रक्षा गठबंधन, हमलों का मिलकर जवाब देने की तैयारी।

🔶 अरुणाचल के 27 स्थानों के नाम मानचित्र में शामिल
चीन को भारत का करारा जवाब, अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों के आधिकारिक नाम भारत के मानचित्र में शामिल किए गए।

🔶 राहुल गांधी का महिलाओं को लेकर बयान
राहुल गांधी ने कहा—कोई भी देश तब तक सफल नहीं हो सकता, जब तक उसकी महिलाएं अपनी बात खुलकर नहीं रखें।

🔶 शेख हसीना के संबोधन पर भारत का रुख स्पष्ट
भारत ने कहा कि शेख हसीना का संबोधन एक निजी कार्यक्रम था और इसका भारत सरकार से कोई संबंध नहीं है।

🔶 उत्तराखंड में दर्दनाक सड़क हादसा
अनियंत्रित कार गहरी खाई में गिरने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत, एक व्यक्ति के लापता होने की खबर।

🔶 दिल्ली में अनशन को लेकर सियासत तेज
‘एक और केजरीवाल नहीं चाहिए’ के नारे के बीच दीपके के खिलाफ भी अनशन शुरू होने की खबर।

🔶 मोजतबा खामेनेई के निधन को लेकर इजरायली मीडिया का दावा
इजरायली मीडिया ने दावा किया कि मोजतबा खामेनेई के निधन की खबर कभी भी सामने आ सकती है।

🔶 संसद में विपक्ष का प्रदर्शन, दोनों सदन स्थगित
संसद में विपक्ष के प्रदर्शन के बीच दोनों सदन सोमवार तक स्थगित। लोकसभा से MSME संशोधन विधेयक पारित। कांग्रेस ने सभी सांसदों को सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया।

🔶 झारखंड में छात्र आंदोलन जारी
सरकार के साथ बैठक के बावजूद छात्रों का आंदोलन जारी है। छात्रों ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री से अपनी मांगों के समाधान की उम्मीद है।

🔶 CM विजय की पत्नी ने तलाक की अर्जी वापस ली
मुख्यमंत्री विजय की पत्नी ने तलाक की अर्जी वापस ले ली। विवाहेतर संबंध के आरोपों के बाद शुरू हुआ मामला मुख्यमंत्री बनने के करीब तीन महीने बाद समाप्त हुआ।

🔶 E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल
राहुल गांधी ने कार की पेट्रोल टंकी खोलकर E20 पेट्रोल को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यह कार और स्कूटर को नुकसान पहुंचा रहा है।

🔶 सालभर आदि कैलाश यात्रा की तैयारी
आदि कैलाश यात्रा को पूरे साल संचालित करने की तैयारी। यात्रियों के लिए 550 नए होमस्टे तैयार किए गए हैं।

🔶 MP हाईकोर्ट का तलाक को लेकर अहम फैसला
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा कि सिर्फ फतवे से तलाक नहीं हो सकता। निकाह समाप्त करने का फैसला न्यायालय करेगा। पति की याचिका खारिज।

🔶 दिल्ली-NCR में बारिश ने तोड़ा 15 साल का रिकॉर्ड
मानसून की बारिश से दिल्ली-एनसीआर बेहाल। 15 साल का रिकॉर्ड टूटा, सड़क से लेकर हवाई यातायात तक प्रभावित।

🔶 भारत में छठी पीढ़ी की लड़ाकू विमान तकनीक की तैयारी
भारत की नजर फ्रांस के FCAS कार्यक्रम पर। संसदीय समिति में छठी पीढ़ी की लड़ाकू विमान तकनीक को लेकर चर्चा।

🔶 IIT दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह आज
आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे। मेधावी छात्रों को पदक और विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।

🔶 रूस पर अमेरिकी प्रतिबंध की तैयारी
अमेरिकी सीनेट में रूस पर प्रतिबंध से संबंधित विधेयक को 86-11 के बहुमत से मंजूरी मिली।

🔶 मानसून सत्र के अंतिम सप्ताह में शाह संभालेंगे मोर्चा?
मानसून सत्र के आखिरी सप्ताह में FCRA विधेयक को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के सदन में मोर्चा संभालने की संभावना। कांग्रेस भी तैयारी में जुटी।

🔶 नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
नेपाल सीमा से अवैध घुसपैठ को लेकर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर। इसे देश की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती माना जा रहा है।

🔶 संभल हिंसा आयोग की रिपोर्ट से सियासत तेज
संभल हिंसा आयोग की रिपोर्ट सामने आने के बाद सांसद जियाउर्रहमान बर्क को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज।

🔷 IND vs SLC XI: पहले दिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों का दबदबा
भारत के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। स्टंप तक श्रीलंका का स्कोर 363/8 रहा।


🌅 आपका दिन शुभ एवं मंगलमय हो।

सुप्रभात!

डिजिटल दर्पण न्यूज़
निष्पक्ष और तथ्य-आधारित समाचार मंच

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!