दुनियादेशस्पेशल

देश राज्यों से बड़ी खबरें

1* ‘हर सिलिंडर पर कंपनियों को हो रहा 700 रुपये का नुकसान’, LPG के दाम बढ़ने पर आया सरकार का बयान,सरकार बोली- दुनिया के मुकाबले देश में सबसे सस्ती रसोई गैस,
2* महंगे गैस सिलिंडर पर सियासी संग्राम जारी, शरद पवार बोले- सरकार को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी, वहीं कांग्रेस नेताओं ने भी भाजपा पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।
3* सीमा विवाद से लेकर व्यापार तक: एस जयशंकर से मुलाकात के बाद बदले नेपाल के सुर, कहा- टकराव नहीं सहयोग चाहिए
4* भारत-नेपाल के बीच UPI लिंक लॉन्च, अब दोनों देशों में आसान होगा पैसा भेजना
5* राहुल गांधी सार्थक सिद्धांत से मिले, कहा- 18 साल का बच्चा CBI से तेज निकला; सार्थक ने CBSE के OSM पोर्टल की गड़बड़ी बताई हैं
6* कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले में 18 साल के छात्र सार्थक सिद्धांत और उनके दोस्त निसर्ग की जमकर तारीफ की है। इन दोनों छात्रों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और परीक्षा का काम देखने वाली कंपनी कोएम्प्ट (सीओईएमपीटी) के बीच चल रहे कथित खेल को सबके सामने ला दिया है। राहुल गांधी ने इसे देश के युवाओं की बड़ी जीत और सरकार की करारी हार बताया है।
7* दिल्ली में प्रदर्शन के बाद अपने घर पहुंचे अभिजीत दीपके, बोले- सरकार ने ट्रेलर देखा कॉकरोच क्या कर सकते हैं, लेकिन बात खत्म नहीं हुई
8* शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा, कॉकरोज जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने फिर किया ऐलान
9* बंगाल में TMC नेताओं पर फूटा लोगों का गुस्सा, एक का सिर मुंडवाया, जूते की माला पहनाकर परेड निकाली; दूसरा पुलिस से बचने साड़ियों में छिपा
10* खत्म होने लगी साख तो दीदी को सताई INDIA गठबंधन की याद, ममता बनर्जी को कितना मिलेगा भाव?
11* इंजीनियर के लॉकरों में 2 करोड़ कैश मिला, ओडिशा में 5 मल्टीस्टोरी बिल्डिंग समेत 13 प्लॉट; 27 साल पहले ₹6000 सैलरी पर नियुक्ति हुई थी
12* गुजरात के सूरत में एक ज्वेलरी निर्माण इकाई के सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस की चपेट में आने से एक सुपरवाइजर समेत चार मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मजदूरों के पास सुरक्षा उपकरण नहीं थे। मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है
13* ईरान का आरोप- अमेरिका ने सीजफायर तोड़ा, कहा- उसकी वजह से इलाके की सुरक्षा खतरे में, अब जो हालात बनेंगे, उसके लिए US जिम्मेदार
14* मानसून महाराष्ट्र समेत 7 राज्यों में पहुंचा, केरलम-तमिलनाडु में भारी बारिश, चेन्नई में पारा 40°C; MP-राजस्थान में 50kmph की रफ्तार से आंधी चली
15* भारतीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह कमजोरी का असर देश की शीर्ष कंपनियों पर देखने को मिला. सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट के बीच टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से 7 का मार्केट कैप 1.25 लाख करोड़ रुपए घट गया. सबसे अधिक नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!