मुंगेर DIG ने कोतवाली थाना का किया निरीक्षण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

मुंगेर, 18 अगस्त 2026। पुलिस उप-महानिरीक्षक (DIG), मुंगेर क्षेत्र, मुंगेर द्वारा मंगलवार को कोतवाली थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विधि-व्यवस्था, आगामी पर्व-त्योहारों को देखते हुए शहरी क्षेत्र में सुचारू यातायात व्यवस्था तथा थाना स्तर पर पुलिसिंग की स्थिति की समीक्षा की गई।

DIG ने थाना क्षेत्र में लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान कोतवाली अंचल के अंचल पुलिस निरीक्षक भी उपस्थित रहे। उन्हें भी लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन की लगातार समीक्षा एवं कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के क्रम में थाना के विभिन्न अभिलेखों एवं पंजियों के रख-रखाव का अवलोकन किया गया। अभिलेखों का रख-रखाव संतोषप्रद पाया गया तथा अधिकांश पंजी अद्यतन मिलीं।
DIG ने थानाध्यक्ष को जन आकांक्षाओं के अनुरूप संवेदनशील, प्रभावी एवं जवाबदेह पुलिसिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों के अनुशासन तथा थाना परिसर की स्वच्छता की भी समीक्षा की गई और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
डॉ. सुरेश कुमार
पत्रकार, डिजिटल दर्पण न्यूज़




