लोकल न्यूज़

कुम्हार प्रजापति समाज की दो महिला नेत्री के एमएलसी बनने पर सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय,

मुंगेर ।
जिले के मंगल बाजार स्थित अडॉप्ट बायो क्लासेस के प्रांगण में बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति, जिला इकाई मुंगेर की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पंडित ने की।
बैठक में प्रदेश इकाई द्वारा पिछले 32 वर्षों से किए जा रहे सतत संघर्ष और समाज के राजनीतिक प्रतिनिधित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तथा जनता दल (यूनाइटेड) के शीर्ष नेतृत्व द्वारा कुम्हार प्रजापति समाज की दो महिला नेत्री श्रीमती शीला पंडित एवं शिवरानी देवी प्रजापति को विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) बनाए जाने से समाज में खुशी और उत्साह का माहौल है। इसे समाज के लंबे संघर्ष और राजनीतिक सहभागिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दोनों राजनीतिक दलों के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे समाज को मुख्यधारा की राजनीति में सम्मानजनक भागीदारी मिली है। इस अवसर पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नवनिर्वाचित दोनों एमएलसी के सम्मान में जिला इकाई के तत्वावधान में इष्टदेव कुवंर बाबा जयंती, एवं अभिनंदन  सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में यह भी तय किया गया कि उक्त कार्यक्रम हवेली खड़गपुर में आयोजित किया जाएगा। समारोह के आयोजन की जिम्मेदारी वरिष्ठ पत्रकार डॉ. सुरेश कुमार को संयोजक के रूप में सौंपी गई, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समिति के सम्मानित सदस्य एवं सेवानिवृत्त शिक्षक श्री अनूप लाल पंडित करेंगे।
सदस्यों ने निर्णय लिया कि दोनों नवनिर्वाचित एमएलसी से समय प्राप्त करने के बाद कार्यक्रम की तिथि निर्धारित की जाएगी, ताकि अधिक से अधिक समाज के लोग समारोह में भाग लेकर उनका अभिनंदन कर सकें।
बैठक में समिति के सम्मानित सदस्य लखन कुमार पंडित, भूपाल पंडित, विनोद कुमार प्रभात, रामदेव पंडित, पप्पू कुमार, किशोर कुमार पंडित, डॉ. सुरेश कुमार, ज्ञानदीप कुमार, अवध बिहारी पंडित, बिंदेश्वरी पंडित सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।
बैठक के अंत में समाज की एकजुटता, संगठन की मजबूती तथा सामाजिक-राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के संकल्प के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!