लोकल न्यूज़

जमालपुर रेल कारखाना में 150 रुपये की लकड़ी चोरी का मामला गरमाया, सपाध्यक्ष ने रेलवे बोर्ड से उच्चस्तरीय जांच की मांग की

जमालपुर, 4 जुलाई 2026
रेलवे कारखाना जमालपुर में मात्र 150 रुपये मूल्य के कीमती लकड़ी के पटरे चोरी का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में आरपीएफ की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सह जमालपुर रेल निर्माण कारखाना संघर्ष मोर्चा के संयोजक पप्पू यादव ने इस प्रकरण को लेकर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन, आरपीएफ के महानिदेशक, पूर्व रेलवे महाप्रबंधक, आरपीएफ के आईजी, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त और वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

पत्र में लगाए गए गंभीर आरोप
सपाध्यक्ष पप्पू यादव ने पत्र में कहा कि डिप्टी सीपीओ और उनके स्टेनो महेश कुमार पर पहले भी कई आरोप लग चुके हैं। पूर्व रेलवे इंटर कॉलेज में संविदा शिक्षक बहाली में भी डिप्टी सीपीओ, स्टेनो महेश कुमार, राजीव कुमार, सोमा चौधरी और अवकाश प्राप्त कल्याण निरीक्षक प्रहलाद राउत पर वसूली के गंभीर आरोप लगे थे, लेकिन रेलवे ने इस मामले में चुप्पी साध ली थी।

150 रुपये की चोरी पर जेल, लाखों की हेराफेरी पर चुप्पी
लकड़ी चोरी प्रकरण में आरपीएफ ने चार कीमती लकड़ी के पटरे बरामद किए थे, जिनकी कीमत लगभग 150 रुपये थी। ये पटरे डिप्टी सीपीओ की गाड़ी से पकड़े गए थे और उस समय गाड़ी में स्टेनो महेश कुमार भी मौजूद थे। इसके बावजूद डिप्टी सीपीओ और महेश कुमार को क्लीन चिट दे दी गई।

पप्पू यादव ने सवाल उठाया कि जिस कारखाने में ऑक्शन के नाम पर लाखों रुपये की कीमती लोहे की बिक्री होती है, रोज लाखों का सामान बाहर चला जाता है, ठेकेदारी प्रथा में काम कर रहे हजारों मजदूरों से एंट्री के नाम पर प्रति मजदूर 10 रुपये वसूले जाते हैं, वहां 150 रुपये की लकड़ी चोरी के आरोप में किसी को जेल भेजना बड़े षड्यंत्र की ओर इशारा करता है।

‘जमालपुर कारखाना भ्रष्टाचार का अड्डा बना’
सपाध्यक्ष ने कहा कि पूर्व रेलवे जोन करोड़ों रुपये के घाटे से जूझ रहा है, जबकि जमालपुर रेल कारखाना लूट-खसोट, भ्रष्टाचार, कमीशनखोरी और अवैध उगाही का केंद्र बनता जा रहा है। उन्होंने इस पूरे प्रकरण की बिंदुवार जांच की मांग की है।

पप्पू यादव ने चेतावनी दी कि यदि इस मामले की अविलंब जांच नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!