क्राइम

मुंगेर में अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, पिस्टल व 11 जिंदा कारतूस बरामद

मुंगेर, 3 जुलाई। कासिम बाजार थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध आग्नेयास्त्र एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल तथा 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।


पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को कासिम बाजार थानाध्यक्ष को सूचना मिली कि लल्लू पोखर स्थित कंकड़ घाट गली के समीप एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद वरीय अधिकारियों को अवगत कराते हुए थानाध्यक्ष एवं थाना सशस्त्र बल की टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस टीम को देखते ही संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल के सहयोग से उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम विकास कुमार, पिता कारेलाल सहनी, निवासी लल्लू पोखर कंकड़ घाट, थाना कासिम बाजार, जिला मुंगेर बताया।
पुलिस द्वारा विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से एक पिस्टल और 11 जिंदा कारतूस बरामद हुए। बरामद हथियार एवं कारतूस को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में कासिम बाजार थाना कांड संख्या 203/26, दिनांक 1 जुलाई 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)(a)/26 में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी:
एक पिस्टल
11 जिंदा कारतूस
गिरफ्तार आरोपी:
विकास कुमार, पिता कारेलाल सहनी, निवासी लल्लू पोखर कंकड़ घाट, थाना कासिम बाजार, जिला मुंगेर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!