राजनीतिलोकल न्यूज़

अखिलेश यादव के जन्मदिवस पर सपा ने मनाया संकल्प दिवस, फिरकापरस्त ताकतों के विरोध का लिया संकल्प

मुंगेर, 1 जुलाई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav का 53वां जन्मदिवस बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित शहीद स्मारक भवन में सपा जिलाध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में ‘संकल्प दिवस’ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पूजा-अर्चना कर अखिलेश यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की तथा क्षेत्र में बढ़ते अपराध, पुलिसिया जुल्म, भ्रष्टाचार और देश-प्रदेश में धार्मिक एवं जातीय उन्माद फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वयोवृद्ध नेता एवं जिला उपाध्यक्ष रामनाथ राय ने केक काटकर जन्मदिवस की खुशियां साझा कीं। वहीं, जमालपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी राजेश झा ने अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि अखिलेश यादव भारतीय राजनीति के एक क्रांतिकारी संदेशवाहक हैं, जिन्होंने अनेक अवसरों पर सांप्रदायिक शक्तियों का लोकतांत्रिक ढंग से मुकाबला किया तथा संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा दृढ़ता से खड़े रहे।
समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश महासचिव रविकांत झा ने कहा कि पीडीए के महानायक अखिलेश यादव वर्तमान भारतीय राजनीति के अग्रणी नेताओं में हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने और जनहित के लिए कार्यकर्ता पूरी प्रतिबद्धता के साथ संघर्ष करते रहेंगे।
कार्यक्रम में महासचिव मिथलेश यादव, मीडिया प्रभारी मनोज क्रांति, सुरेश यादव, देवेंद्र यादव, छडपन मंडल, राजीव यादव, कालेश्वर महतो, गौरव यादव, राजकुमार, चंदन साह, लक्ष्मण मंडल सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!