मुंगेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई — सर्वजीत हत्याकांड का फरार अभियुक्त टुनटुन मंडल गिरफ्तार,

बरियारपुर थाना की पुलिस टीम ने जिला आसूचना इकाई के सहयोग से सर्वजीत कुमार हत्याकांड के एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया कि 24 जून 2025 को विजयनगर निवासी सर्वजीत कुमार (पिता राजीव रंजन) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में बरियारपुर थाना कांड संख्या 90/25, दिनांक 25.06.2025, धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता एवं 27 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।
अनुसंधान के क्रम में पहले एक विधि-विरुद्ध बालक को 28 जून 2025 को निरूद्ध किया गया था। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि हत्या की इस वारदात को टुनटुन मंडल उर्फ मिथुन मंडल (पिता फुलो मंडल), निवासी-विजयनगर, थाना-बरियारपुर, जिला-मुंगेर ने योजना बनाकर अंजाम दिलाया था। उसने ही बालक को हथियार उपलब्ध कराया था।
घटना के बाद से फरार चल रहे अभियुक्त टुनटुन मंडल उर्फ मिथुन मंडल को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बरियारपुर तीन बटिया के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उसने अपने अपराध की स्वीकृति भी दे दी है।
गिरफ्तारी दल में पु०नि० वीरभद्र सिंह, थानाध्यक्ष बरियारपुर, जिला आसूचना इकाई, मुंगेर एवं थाना सशस्त्र बल शामिल थे।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास रहा है।
मुंगेर पुलिस ने बताया कि जन विश्वास और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के संकल्प के तहत अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।




